
हरियाणा की डिजिटल पत्रकारिता में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए “हरियाणा की बात” ने अपना आधिकारिक वेब पोर्टल शुरू कर दिया है। अब पाठक प्रदेश की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें एक ही मंच पर आसानी से पढ़ सकेंगे।वेब पोर्टल पर राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल, रोजगार, कृषि, सामाजिक मुद्दों और हरियाणा के सभी जिलों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, वीडियो रिपोर्ट, फोटो गैलरी और विशेष रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाएंगी।वेब पोर्टल का उद्देश्य पाठकों तक तेज़, तथ्यात्मक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाठक कभी भी और कहीं से भी हरियाणा की महत्वपूर्ण खबरों तक पहुंच सकेंगे।
*”हरियाणा की बात”—अब हरियाणा की हर बात, एक क्लिक पर।*