सुखबीर बादल पर हमले से हड़कंप, नांदेड़ में कृपाण लेकर पहुंचा निहंग; पुलिस ने दबोचा

महाराष्ट्र के नांदेड़ से बड़ी खबर सामने आई है। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ के एक गुरुद्वारा परिसर में हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक निहंग ने उन पर कृपाण से वार करने की कोशिश की। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हमलावर को रोक लिया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना में सुखबीर बादल के हाथ में चोट लगी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हमले के दौरान सुखबीर बादल की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें सुरक्षा कर्मियों को हमलावर को काबू करते देखा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

2024 में भी हुआ था हमला
सुखबीर सिंह बादल पर दिसंबर 2024 में भी अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में हमला हुआ था। उस समय वे अकाल तख्त द्वारा सुनाई गई धार्मिक सजा के तहत सेवा कर रहे थे। एक हमलावर ने उन पर गोली चलाने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से वे बाल-बाल बच गए थे।

नांदेड़ की ताजा घटना में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *