दिल्ली में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

दिल्ली-NCR में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राजधानी के कई इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है। लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें और बारिश के दौरान सावधानी बरतें।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में भी कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में दिल्लीवासियों को मौसम की ताजा अपडेट पर नजर रखने और जलभराव वाले रास्तों से बचने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *