बिजेंद्र हत्याकांड: जांच के दायरे में सपना का अतीत, जूठे केस में फंसा ऐंठती थी पैसे

नोट- यह खबर पुलिस सूत्रों के आधार पर है

सूत्रों का दावा है के सपना 4 शादियां कर चुकी थी, वही बिजेंद्र मोर के साथ भी वह 5 साल लिविंग में रही थी

सपना मुख्य रूप से पंजाब के मुख़्तसर के मालोठ की रहने वाली थी, उसने सबसे पहले एक रेप का मुदकमा दर्ज करवाया था तब तक उसकी शादी नहीं हुई थी, इस मामले में सपना ने पैसे लेकर समझौता कर लिया था, उसके बाद सपना की शादी होती है, शादी होने के बाद उसकी एक बेटी भी होती है लेकिन उसके पति से भी वह तलाक ले लेती है और अपनी बेटी को भी उसके पास छोड़ देती है

उसके बाद सपना जींद पहुंचती है, जींद के बढियानं मोह्हले के रहने वाले रविंदर परुथी से उसकी शादी होती है लेकिन साल 2021 में सपना के पति रविंदर परुथी की हार्ट अटैक से मौत हो जाती है, पुलिस सूत्रों का दावा है सपना मटका सट्टा खेलने की शौकीन थी, अपने पति की मौत के बाद सपना ने अपने देवर और सास को भी घर से निकाल दिया था, सुचना है के उसके देवर और सास आज भी किराये के मकान में करुक्षेत्र के आसपास रहते है

इसके बाद इसकी मुलाकात बिजेंद्र मोर के साथ होती है, उसके साथ वह 5 साल तक लिविंग में रहती है, सपना ने 4 अन्य महिलाओ के साथ भी एक गैंग बनाई हुई थी, उस गैंग का कार्य युवको को दोस्ती के नाम पर फ़साने का था और फिर रेप का मुकदमा दर्ज करवाके मोटे पैसे ऐंठे जाते थे, राजन्द थाने में भी सपना ने एक रेप का मुकदमा दर्ज करवाया था जिसमे उसने बताया था के अलेवा के रहने वाले युवक ने उसके साथ रेप किया, उस युवक से भी सपना ने लगभग 6 लाख रूपये लेकर समझौता किया, वही फिर पैसों को लेकर सपना की अन्य महिलाओ के साथ भी बिगड़ गई

सपना ने फिर एक जींद के रहने वाले पुलिसकर्मी को भी रेप के जूठे केस में फंसाया, सूत्रों का दावा है के उसने पुलिसकर्मी की एक बार नहीं कुल 7 बार शिकायत दर्ज करवाई थी, और उक्त पुलिसकर्मी से भी लगभग 20 लाख रूपये लेकर इसने समझौता कर लिया

सपना ने उसके बाद रोहतक के एक बाबा पर भी रेप के जूठे आरोप लगाए, बाबा ने भी वीडियो जारी कर ये बताया था के अगर वह आत्महत्या करते है तो उसकी जिम्मेवार सपना होगी, सुचना है के इस मामले में भी सपना ने मोटे पैसे लेकर समझौता किया था, और यह समझौता भी बिजेंद्र मोर ने ही करवाया था

सपना का अगला टारगेट अब जींद शहर का एक इंस्पेक्टर बनता है, सपना शिवानी बनकर जींद के एक SHO पर जूठे आरोप लगाती है, पुलिस इस मामले की जाँच करती है और जाँच में सामने आता है लेटर जब उच्च अधिकारियो को डाक के माध्यम से भेजा गया था तो उसमे दो युवक दिखाई देते है पुलिस उन दोनों युवको को पकड़ती है, उस मामले में भी फिर सपना का नाम सामने आता है, सपना बिजेंद्र मोर का नाम लेती है और बिजेंद्र मोर फरार हो जाता है, सपना इस मामले में 109 दिन जेल में भी रहती है

जेल से बाहर आने के बाद फिर सपना ने बिजेंद्र मोर से सम्पर्क बनाये, कई बार वह बिजेंद्र मोर से मिलने यूपी भी जाती रही, लेकिन उसके बाद वह मोहित मालिक के सम्पर्क में आती है, बिजेंद्र मोर की उम्र अधिक थी, इसलिए सपना फिर मोहित मालिक से शादी कर लेती है

इसी बात से बिजेंद्र मोर भी नराज था जो बार बार इन्हे धमकियाँ भी देता था……

बिजेंद्र मोर हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, पुलिस मुख्य आरोपी सपना के अतीत और उसके पुराने मामलों की भी पड़ताल कर रही है। जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, पुलिस उसके पूर्व संबंधों, विभिन्न स्थानों पर दर्ज मामलों, वित्तीय लेन-देन और संपर्कों से जुड़े रिकॉर्ड जुटा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वर्तमान मामले से उनका कोई संबंध है या नहीं।

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां सपना के निजी जीवन और पिछले वर्षों के घटनाक्रम को भी खंगाल रही हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बिजेंद्र मोर के साथ उसके संबंध कब और किन परिस्थितियों में बने तथा समय के साथ उनमें क्या बदलाव आए।

जांच के दौरान पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड, चैट, मोबाइल डेटा, बैंकिंग और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है। साथ ही, जिन लोगों का सपना और बिजेंद्र मोर से संपर्क रहा है, उनके बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं ताकि पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा सकें।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच का उद्देश्य सभी तथ्यों की निष्पक्ष पुष्टि करना है। किसी भी पुराने मामले या व्यक्ति के संबंध में तभी निष्कर्ष निकाला जाएगा, जब उपलब्ध साक्ष्य उसकी पुष्टि करेंगे।

बिजेंद्र मोर हत्याकांड में अब तक पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है और आने वाले दिनों में कुछ और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक पुराने मामलों को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष या विस्तृत बयान जारी नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *