हांसी में 500 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में नजर आया शहर

हांसी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हांसी में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा विधायक विनोद भयाना और प्रशासन की ओर से आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

यात्रा की खास बात रहा करीब 500 फीट लंबा विशाल तिरंगा। लोग तिरंगे को लेकर पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए और देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए देशभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा रेस्ट हाउस से शुरू होकर लघु सचिवालय तक पहुंची। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि वीर शहीदों की याद में यह तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। वहीं मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव ने कहा कि यात्रा में युवाओं का जोश और उत्साह देखने को मिला, जो देशभक्ति की भावना को दर्शाता है।

हांसी विधायक विनोद भयाना के पुत्र साहिल भयाना ने भी तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने इसे गर्व का क्षण बताया।

गौरतलब है कि 25 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हांसी पहुंचेंगे, जहां स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *