जींद के बिजेंद्र मौर हत्याकांड का खुलासा: जींद के पति-पत्नी गिरफ्तार

जींद के बिजेंद्र मौर हत्याकांड का खुलासा: जींद के पति-पत्नी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग और करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह

उत्तर प्रदेश के जालौन पुलिस ने जींद निवासी बिजेंद्र मौर के अपहरण और हत्या मामले का खुलासा करते हुए जींद के ही रहने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम संबंध और करोड़ों रुपये की जमीन का विवाद इस सनसनीखेज वारदात की मुख्य वजह बना।

9

जींद। हरियाणा के जींद निवासी बिजेंद्र मौर के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले में उत्तर प्रदेश के जालौन पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में जींद के रहने वाले पति-पत्नी मोहीत मलिक और उसकी पत्नी सपना रानी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, बिजेंद्र मौर का पहले सपना रानी से संबंध था। बाद में सपना ने मोहीत मलिक से शादी कर ली। इसी बीच बिजेंद्र मौर और आजाद सरपंच के बीच करोड़ों रुपये की जमीन का विवाद भी चल रहा था। पुलिस का दावा है कि इसी विवाद और प्रेम प्रसंग के चलते बिजेंद्र मौर के अपहरण और हत्या की साजिश रची गई।
जांच में सामने आया कि 4 मई 2026 को बिजेंद्र मौर का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जंगल में ले जाकर डीजल डालकर जला दिया गया ताकि पहचान और सबूत मिटाए जा सकें।
जालौन पुलिस ने मोहीत मलिक और सपना रानी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक के जले हुए अवशेष भी बरामद किए हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंध, जमीन विवाद और सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *