मैन्युफैक्चरिंग वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रोहतक रोड़ चौकी इंचार्ज अमित खर्ब को किया गया सम्मानित
जींद : मैन्युफैक्चरिंग वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में संस्था के सदस्य राजकुमार वर्मा द्वारा आज विशाल धार्मिक भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक एवं सामाजिक भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्यों व काफी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में रोहतक रोड चौकी इंचार्ज अमित खर्ब मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, त्वरित कार्रवाई करने तथा आमजन के प्रति उनकी संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।
इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान सतीश कुमार ढिल्लो, डॉ. राजकुमार गोयल, मुकेश सिंगला, सांवर गर्ग, राजीव गोयल, राजेश सैनी, राजकुमार वर्मा, बिछाराम जिंदल, सतीश जिंदल, युवा बूढ़ा बाबा मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, विनोद कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के प्रधान सतीश कुमार ढिल्लो एवं विनोद कुमार ने सभी अतिथियों, सदस्यों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
Rajeev Rathi is a digital journalist and the Editor-in-Chief of Haryana Ki Baat, a Haryana-based digital news platform. With years of experience in reporting, digital media, and news production, he covers politics, crime, public issues, and social affairs. He is committed to delivering accurate, timely, and impactful journalism while giving a strong voice to the people of Haryana through digital platforms.
